सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लोहा प्राइमर / Loha primer / iron primer

Loha primer lagane ka tarika |आयरन प्राइमर आवश्यक सामग्री लोहा प्राइमर पेंट ब्रश या स्प्रे कैन सैंड पेपर साफ़ कपड़ा आँख, नाक, और हाथों की सुरक्षा हेतु सुरक्षात्मक उपकरण  प्राइमर लगाने की विधि अगर लोहे पर जंग लगा हुआ है तो धातु की सतह को सैंडपेपर से रगड़ कर अच्छी तरह साफ कर लेना है धातु की सतह पर कोई भी धूल गंदगी या तेल नहीं होना चाहिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है की धातु की सतह पर प्राइमर अच्छी तरह चिपक जाएगा यदि धातु में कोई छेद या दरार है तो उसे भरने के लिए आयरन उपयुक्त पुटी का उपयोग करें पेंट ब्रश या स्प्रे कैन का उपयोग करके धातु की सतह पर प्राइमर लगाएं यदि प्राइमर लगाने के लिए ब्रश का उपयोग कर रहे हैं लोहा प्राइमर में तारपीन तेल आवश्यकता अनुसार मिलकर तैयार करने के उपरांत धातु पर समान रूप से ब्रश की मदद से लगाना है यदि आप प्राइमर को स्प्रे कैन से लगा रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप एक अच्छी जगह में हैं जहां स्प्रे प्राइमर करने से अन्य कोई नुकसान नही है आमतौर पर, प्राइमर को पूरी तरह से सूखने में 24 घंटे लगते हैं इसके बाद अपने मनपसंद का पेंट लगाया जा सकता है

Lakadi polish karne ka Tarika

लकड़ी पॉलिश करने का तरीका लकड़ी पर पॉलिश करने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी  पॉलिश  एक मुलायम  कपड़ा  रेगमार पेपर यदि लकड़ी बिल्कुल नई है रेगमार पेपर या किसी लकड़ी को चिकना करने वाले उपकरण का इस्तेमाल करें अच्छी फर्निशिंग देने के बाद साफ कपड़े या ब्रश की मदद से धूल गंदगी पूरी तरह हटा दें अगर लकड़ी पर पहले से पॉलिश लगा हुआ है तो पेपर की मदद से रगड़कर धूल गंदगी को साफ करें और साफ कपड़े या ब्रश की मदद से धूल गंदगी को पूरी तरह हटा दें अब, पॉलिश को एक मुलायम कपड़े की मदद से लकड़ी की सतह पर समान रूप से लगाए लकड़ी की सतह को ज्यादा चमकदार बनाने के लिए पॉलिश को दो या तीन बार लगा सकते हैं प्रत्येक परत के सूखने के बाद, एक साफ कपड़े से लकड़ी की सतह को पुनः साफ करने के उपरांत दूसरा कोट पॉलिश लगाना उपयुक्त है अतिरिक्त सुझाव पॉलिश का चयन करते समय, लकड़ी के प्रकार के लिए उपयुक्त पॉलिश का चयन करें पॉलिश को लगाते समय, लकड़ी की सतह पर बहुत अधिक पॉलिश न लगाएं पॉलिश को लगाने के बाद, लकड़ी की सतह को सूखने दें सूखने के बाद, आप एक साफ कपड़े से लकड़ी की सतह को चमकदार बना सकते है...

Ghar ka color | घर का कलर पेंट

घर का कलर पेंट | घर के दीवाल की पेंटिंग | रंगों की जानकारियां अगर कमरा छोटा है तो हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए इससे कमरा बड़ा और उज्ज्वल लगेगा अगर कमरा बड़ा है तो गहरे रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है इससे कमरा शांत और आरामदायक लगेगा कमरे की रोशनी :- अगर कमरे में प्राकृतिक रोशनी कम है तो हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए इससे कमरा ज्यादा रोशन दिखेगा अगर कमरे में प्राकृतिक रोशनी ज्यादा है तो गहरे रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है इससे कमरा ज्यादा आरामदायक लगेगा कमरे का इस्तेमाल :- अगर कमरा सोने के लिए है तो शांत और आरामदायक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे नीला, हरा, या बेज, अगर कमरा पढ़ने या काम करने के लिए है तो उज्ज्वल और प्रेरणादायक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे पीला, नारंगी, या लाल, अगर कमरा पार्टी या मनोरंजन के लिए है तो चमकीले और आकर्षक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे गुलाबी, बैंगनी, या हरा सफेद :- सफेद एक क्लासिक रंग है जो हर कमरे के लिए अच्छा लगता है यह कमरे को बड़ा और उज्ज्वल दिखाता है बेज :- बेज एक हल्का और शांत रंग है जो हर कमरे के लिए अच्छा लगता ह...

लोहा पेंट | Loha paint

Loha paint | लोहा पेंट लोहे की सतह को साफ करें किसी साफ कपड़े से लोहे की सतह को धूल, गंदगी अच्छी तरह साफ करें | जंग को हटा दें यदि लोहे की सतह पर जंग है, तो उसे किसी जंग हटाने वाले उत्पाद का उपयोग करके हटा दें |  लोहा प्राइमर लगाएं   प्राइमर लोहे की सतह को पेंट के लिए तैयार करेगा और पेंट को लंबे समय तक चलने में मदद करेगा. पेंट लगाएं दो परतों में पेंट लगाएं प्रत्येक परत को सूखने दें, इससे पहले कि अगली परत लगाएं यदि आप स्प्रे पेंट का उपयोग कर रहे हैं, तो सुरक्षात्मक मास्क और चश्मा पहनें पेंट को सूखने दें, इससे पहले कि आप इसे छूएं या उपयोग करें

घर की पेंटिंग ध्यान देने योग्य बातें

Ghar ki painting , घर की पेंटिंग कराने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं पेंट खरीदने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि आप सही गुणवत्ता का पेंट खरीद रहे हैं पेंट की गुणवत्ता आपके घर की दीवारों की सुरक्षा लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद करेगा पेंट की मात्रा का अनुमान लगाएं आपको अपने घर की दीवारों के क्षेत्रफल के आधार पर पेंट की मात्रा का अनुमान लगाना होगा इससे आपको पेंट खरीदने में परेशानी नहीं होगी पेंट करने से पहले, दीवारों को साफ और धूल मुक्त कर लें इससे पेंट अच्छी तरह से चिपकेगा और दीवारों को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखेगा पेंट को दो कोट में लगाएं इससे पेंट अच्छी तरह से सूख जाने के बाद दीवारों को एक समान रंग मिलेगा पेंटिंग करते समय सावधानियां पेंट करते समय, सुरक्षात्मक मास्क पहनें इससे पेंट के धूल और धुएं से आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचेगा पेंटिंग के समय उपयोग में लाया जाए उपकरणों का रखरखाव पेंट करने के बाद, सभी उपकरणों को साफ और धूल मुक्त कर लें इससे आपके उपकरणों को लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार रहेंगे

लकड़ी पेंट करने का तरीका

Lakadi paint Karne Ka Tarika नई लकड़ी पेंट करने के लिए पहले ब्राउन पेपर से हल्की घिसाई करें और धूल गर्दा हटा दें इसके बाद लकड़ी प्राइमर लगाएं सूखने के लिए छोड़ दें अब व्हाइटिंग में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें इसमें गट्टू पेंट या जो पेंट पेंटिंग के समय उपयोग होगा मटेरियल की मात्रा के अनुसार पेंट डालकर पेस्ट तैयार करें इस पुट्टी को लकड़ी के समस्त भाग पर लगाएं और वाटर पेपर से घिसाई करें धूल गर्दा हटा दें एक कोट लकड़ी प्राइमर लगाएं सूखने के बाद दो कोट पेंट लगाएं ध्यान दें एक कोट पेंट अच्छी तरह सूख जाने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं

लोहा पेंट | लोहा प्राइमर

Loha paint | Loha primer नया लोहा की पेंटिंग यानी जिस पर अभी तक कोई पेंट नहीं लगा है लोहा पर पेंट लगाने से पहले प्राइमर की आवश्यकता होती है आइए लोहा की पेंटिंग शुरू करते हैं जो वेल्डिंग के समय खराब अवशेष चिपके हुए होते हैं उन्हें लोहा की सख्त वस्तु छीनी से वेल्डिंग के जोड़ पर हल्का ठोकने से खराब अवशेष बाहर निकल जाएगा ब्राउन पेपर से रगड़ने के बाद सभी धूल गरदा जंग इत्यादि अच्छे से साफ करें अब नया लोहा प्राइमर लगाने के लिए तैयार है लोहा प्राइमर   लोहा प्राइमर में तारपीन मिलाया जाता है ताकि प्राइमर का गाढ़ा पन कम हो जाए लोहा की पुताई आसानी से हो सके प्राइमर और तारपीन अच्छे से मिक्स होने के बाद ब्रश की मदद से लोहे पर लगाए प्राइमर एक कोट लगाया जाता है लोहा पेंट पेंट में तारपीन डाले और अच्छी तरह मिलाये उसके बाद ब्रश की मदद से एक कोट लगाये सूख जाने के बाद दूसरा कोट लगाये