सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

घर की पेंटिंग लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ghar ka color | घर का कलर पेंट

घर का कलर पेंट | घर के दीवाल की पेंटिंग | रंगों की जानकारियां अगर कमरा छोटा है तो हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए इससे कमरा बड़ा और उज्ज्वल लगेगा अगर कमरा बड़ा है तो गहरे रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है इससे कमरा शांत और आरामदायक लगेगा कमरे की रोशनी :- अगर कमरे में प्राकृतिक रोशनी कम है तो हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए इससे कमरा ज्यादा रोशन दिखेगा अगर कमरे में प्राकृतिक रोशनी ज्यादा है तो गहरे रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है इससे कमरा ज्यादा आरामदायक लगेगा कमरे का इस्तेमाल :- अगर कमरा सोने के लिए है तो शांत और आरामदायक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जैसे नीला, हरा, या बेज, अगर कमरा पढ़ने या काम करने के लिए है तो उज्ज्वल और प्रेरणादायक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे पीला, नारंगी, या लाल, अगर कमरा पार्टी या मनोरंजन के लिए है तो चमकीले और आकर्षक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, जैसे गुलाबी, बैंगनी, या हरा सफेद :- सफेद एक क्लासिक रंग है जो हर कमरे के लिए अच्छा लगता है यह कमरे को बड़ा और उज्ज्वल दिखाता है बेज :- बेज एक हल्का और शांत रंग है जो हर कमरे के लिए अच्छा लगता ह...

घर की पेंटिंग ध्यान देने योग्य बातें

Ghar ki painting , घर की पेंटिंग कराने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं पेंट खरीदने से पहले, यह सुनिश्चित करें कि आप सही गुणवत्ता का पेंट खरीद रहे हैं पेंट की गुणवत्ता आपके घर की दीवारों की सुरक्षा लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद करेगा पेंट की मात्रा का अनुमान लगाएं आपको अपने घर की दीवारों के क्षेत्रफल के आधार पर पेंट की मात्रा का अनुमान लगाना होगा इससे आपको पेंट खरीदने में परेशानी नहीं होगी पेंट करने से पहले, दीवारों को साफ और धूल मुक्त कर लें इससे पेंट अच्छी तरह से चिपकेगा और दीवारों को लंबे समय तक चमकदार बनाए रखेगा पेंट को दो कोट में लगाएं इससे पेंट अच्छी तरह से सूख जाने के बाद दीवारों को एक समान रंग मिलेगा पेंटिंग करते समय सावधानियां पेंट करते समय, सुरक्षात्मक मास्क पहनें इससे पेंट के धूल और धुएं से आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचेगा पेंटिंग के समय उपयोग में लाया जाए उपकरणों का रखरखाव पेंट करने के बाद, सभी उपकरणों को साफ और धूल मुक्त कर लें इससे आपके उपकरणों को लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार रहेंगे

वॉल पुट्टी पेंट करने का तरीका/wall putty paint Karne Ka Tarika

वॉल पुट्टी पेंट करने का तरीका आवश्यक सामग्री :-  वॉल पुट्टी   ब्राउन पेपर  वॉल पुट्टी लगाने के लिए पत्ती 6 इंच या 8 इंच  वाटर पेपर  ब्रश रोलर वॉल पेंट वॉल प्राइमर वॉल पुट्टी पेंट विधि  :- यदि नया प्लास्टर दीवाल है तो ब्राउन पेपर से दीवार की हल्की घिसाई करें जो रोड़ी चिपकी हुई होती है वह निकल जाएगी अब वॉल पुट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें पत्ती की मदद से एक कोट वॉल पुट्टी लगाने के बाद 7 से 8 घंटा सूखने दें दूसरा कोट लगाएं 7 से 8 घंटा सूखने के बाद वाटर पेपर से घिसाई करें जिससे दीवार के रेशे मिट जाएंगे दीवार अच्छी तरह चिकनी हो जाएगी दीवाल को पानी से धुले जिससे धूल गर्दा हट जाएगा अब दीवाल पर एक कोर्ट प्राइमर लगाएं 7 से 8 घंटा सूख जाने के बाद इसी क्रम में रोलर की मदद से दो कोट पेंट लगाएं